Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआज देशभर में लोहड़ी की धूम! CM मान ने दिया खास संदेश,...

आज देशभर में लोहड़ी की धूम! CM मान ने दिया खास संदेश, कहा- ‘यह पवित्र त्योहार…’

आज पंजाब में लोहड़ी 2025 की धूम है, और राज्य भर में पतंगबाजी, भांगड़ा और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। यह त्योहार न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक भी है। लोग एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और प्रदेश में खुशियों का माहौल है।

CM भगवंत सिंह मान ने दी शुभकामनाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोहड़ी के खास मौके पर राज्यवासियों के नाम अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह पवित्र पर्व आपके जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। इस अवसर पर मैं पंजाब की समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना करता हूं।” मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंजाबवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।


पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी दी बधाई

आप (AAP) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा ने भी लोहड़ी 2025 के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामना संदेश भेजा। उन्होंने कहा, “लोहड़ी और माघी के पवित्र दिन पर सभी पंजाबवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में सफलता, उत्साह और उज्जवल भविष्य की कामना करता है।”

अमृतसर में विशेष इंतजाम

अमृतसर में लोहड़ी 2025 के अवसर पर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने भंडारी ब्रिज और एलिवेटेड रोड पर दो पहिया वाहनों की नो एंट्री लागू कर दी है। इसका उद्देश्य पतंगबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव करना है, खासकर चाइनीज मांझे के कारण कई बार वाहन चालकों को चोटें लग चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि लोहड़ी के जश्न का आनंद बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments