Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस, पंजाब में...

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस, पंजाब में आयोजित किए जाएंगे लाइट एंड साउंड शो 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने फरीदकोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Image

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक विशेष पैनल का गठन किया है जिसका उद्देश्य नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान और उनके संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि एक नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फरीदकोट में भी गुरु साहिब जी के जीवन और शहादत को दर्शाने वाला विशेष कार्यक्रम होगा। वहीं श्री आनंदपुर साहिब में 23, 24 और 25 नवंबर को वहां विश्व स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments