चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनिया गांधी से मिली कुमारी सैलजा, जानिए क्या रही वजह?

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बीच में अचानक चुप्पी साधने वाली कांग्रेस की दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि आज प्रचार को छोड़कर दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। सोनिया गांधी से मुकालात करने के बाद कुमारी सैलजा ने किसी से बात नहीं की।

Oct 3, 2024 - 13:32
 31
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनिया गांधी से मिली कुमारी सैलजा, जानिए क्या रही वजह?
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोनिया गांधी से मिली कुमारी सैलजा, जानिए क्या रही वजह?
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में चुनाव प्रचार के बीच में अचानक चुप्पी साधने वाली कांग्रेस की दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानि आज प्रचार को छोड़कर दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। सोनिया गांधी से मुकालात करने के बाद कुमारी सैलजा ने किसी से बात नहीं की। वह मीडिया से बात किए बगैर वहां से निकल गईं। दोनों नेताओं की मुलाकात ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। बता दें कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सोनिया और सैलजा की इस मुलाकात को अहम बताया जा रहा है।

राहुल गांधी ने दिया था एकजुटता का संदेश

बता दें कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे को प्रमुखता मिली है। इसी वजह से सैलजा नाराज हैं। वो करीब दो सप्ताह तक प्रचार से भी दूर रहीं थी। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे के हस्तक्षेप के बाद सैलजा ने प्रचार किया। पिछले दिनों राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों का हाथ मिलवाया और एकजुटता के संदेश दिए। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होने वाला है। मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची। 

सैलजा क्यों थी नाराज

कुमारी सैलजा टिकट बंटवारे के बाद से पार्टी से नाराज चल रही थी, क्योंकि उनके गुट की टिकट बंटवारे में नहीं चली। सैलजा ने जिन नामों का ऐलान पब्लिक में किया था, उसे भी टिकट नहीं मिला। सैलजा बाबरिया के उन बयानों से नाराज थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सांसद विधायकी का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। सैलजा का कहना था कि हाईकमान को ही फैसला करने का हक है। सैलजा हुड्डा गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई उनपर टिप्पणियों से भी नाराज थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow