नवरात्र पर माता मनसा देवी के दरबार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भक्तों की भी लगी लंबी कतार

शारदीय नवरात्र की शुरुवात के साथ ही पंचकूला में माता मनसा देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। किसी आपात स्थिति के चलते सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

Oct 3, 2024 - 13:43
 16
नवरात्र पर माता मनसा देवी के दरबार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भक्तों की भी लगी लंबी कतार
नवरात्र पर माता मनसा देवी के दरबार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भक्तों की भी लगी लंबी कतार
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

शारदीय नवरात्र की शुरुवात के साथ ही पंचकूला में माता मनसा देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है। किसी आपात स्थिति के चलते सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी माता मनसा देवी के दर्शन किए हैं और दर पर माथा टेका है। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की। माता मनसा देवी के दर्शन के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा, नवरात्र के प्रथम दिन 51 शक्तिपीठों में से एक पंचकूला स्थित मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। देवी मां की कृपा हम सभी भारतीयों पर बनी रहे और विश्व में जो संकट है, आज जो युद्ध जैसे हालात हैं, उनमें शांति आए।

नवरात्र पर माता मनसा देवी मंदिर में भव्य सजावट की गई है। कई तरह के फूलों से मंदिर को सजाया गया है। वहीं इलेक्ट्रोनिक लड़ियों से मंदिर परिसर में नायाब चमक बिखेरी गई है। इस सजावट के साथ माता का दिव्य दरबार और बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं नवरात्र पर माता मनसा देवी का श्रृंगार भी खूबसूरती के साथ किया जा रहा है। सुंदर सी माता और प्यारी लग रहीं हैं। इसी के साथ माता के दर्शन के लिए आ रहे भक्त भी मंदिर की शोभा बढ़ा रहे हैं। अब नवरात्र के पवित्र-पावन 9 दिनों तक माता के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

वैसे भी माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है। माता मनसा देवी के दर पर जो भी भक्त सच्चे दिल से शीश झुकाता है और अपनी मनोकामना माता से कहता है तो वह मनोकामना जरूर पूरी होती है। मां को मनोकामना देवी भी कहा जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow