Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू

Kailash Mansarovar Yatra 2025: पांच साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू

Advertisement

भगवान शिव का निवास माने जाने वाले पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा पर निकले भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को तिब्बत पहुंच गया। यह यात्रा पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनातनी के चलते तीर्थयात्रा पर रोक लगी थी। चीन में भारत के राजदूत शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “यह जानकर खुशी हुई कि तीर्थयात्रियों का पहला जत्था चीन के शिजांग (तिब्बत) स्वायत्त क्षेत्र स्थित मपाम युन त्सो (मानसरोवर) झील पर पहुंच गया है।” 36 भारतीय तीर्थयात्रियों के इस पहले जत्थे को ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह वह समूह है जो चीन की जमीन से होकर कैलाश मानसरोवर पहुंचा है, जो कि भारत-चीन संबंधों में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।