जस्टिस बीआर गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं, न्यायमूर्ति गवई 14 मई को CJI पद की शपथ लेंगे। बता दें, कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस बीआर गवई को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की हैं।
हालाकिं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका नाम 16 अप्रैल को वर्तमान में चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की तरफ से केंद्र सरकार को भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा, और वे 23 दिसंबर को 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद रिटायर हों जाएंगे।
