Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsजेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रचा नया इतिहास, दोहा डायमंड लीग...

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने रचा नया इतिहास, दोहा डायमंड लीग में नया मुकाम किया हासिल

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में नया इतिहास रचा है. उन्होने 90.23 मीटर भाला फेंक कर एक नया मुकाम हासिल किया है. नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा. फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया.

इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था. हालांकि नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे. नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में 90 मीटर से ज्यादा स्कोर करने वाले एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, वे ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बने हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments