शरीर के लिए काफी फायदेमंद है कटहल, जानिये कैसे

शरीर के लिए काफी फायदेमंद है कटहल, जानिये कैसे

कटहल एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर लोग खाने से बचते हैं। जबकि कटहल शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। कटहल के गुण और इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे स्वास्थ्य वर्धक बनाते हैं।

कटहल को कई प्रकार से बनाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे एक सब्जी की तरह ही खाते हैं। पाचन को बेहतर बनाने के लिए भी कटहल के फायदे देखे गए हैं। आइये जानते हैं कटहल के फायदों के बारे में:

शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

कटहल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। यह डायटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। ऐसे में एक डायबिटीज मरीज कटहल का सेवन करके हेल्थ का ख्याल रख सकता है।

इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड की उच्च मात्रा के कारण इसे दैनिक आहार में शामिल करने से टाइप-2 मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

हड्डियों को करता है मजबूत

सेहत के साथ-साथ कटहल हड्डियों को भी मजबूत भी करता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम हड्डियों को कमजोर होने से रोकता है। इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने में काफी मददगार है। कटहल हड्डियों से आस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद कर सकता है।

पाचन को करता है ठीक

पाचन को बेहतर बनाने के लिए भी कटहल बहुत फायदेमंद हैं। कटहल फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य में मुख्य भूमिका निभाता है। फाइबर कब्ज की समस्या को खत्म करता है

और मल त्याग को सुचारू बनाने में मदद करता है। साथ ही यह आंतों की बेहतर सफाई और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी काफी हद तक मददगार होता है।

स्किन को करता है साफ़

कटहल का सेवन स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना गया है। विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों और एंटीआक्सिडेंट में उच्च होने के कारण यह आपकी स्किन को हेल्थी और साफ़ रखने में मदद करता है।

कैंसर की रोकथाम में कारगर

एक रिसर्च के अनुसार कैंसर जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम के लिए भी कटहल का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। कटहल लिग्नांस, आइसोफ्लेवोंस और सैपोनिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध होता है, जो एंटी कैंसर गुण प्रदर्शित कर सकता है। इसका यह गुण कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है।

एनीमिया में भी फायदेमंद

एनीमिया की समस्या से बचाव के लिए भी कटहल का सेवन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। दरअसल शरीर में आयरन की कमी को एनीमिया का सबसे मुख्य कारण माना जाता है।

वहीं कटहल आयरन से समृद्ध होता है। इस आधार पर देखा जाए तो एनीमिया के लिए डाइट चार्ट में कटहल को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

बीपी को करता है कंट्रोल

यदि आपको हाई बीपी की परेशानी है तो ऐसे में आपको कटहल खाना चाहिए। कटहल में फ्लेवोनोन्स की मात्रा अधिक होती है, जो न केवल रक्तचाप को कम करने में मदद करता है, बल्कि ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है।

इम्युनिटी को भी करता है बूस्ट

इम्युनिटी बेहतर करने के लिए कटहल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ए और सी होने के कारण यह कई बीमारियों को रोकता है। साथ ही, यह इम्युन सिस्टम को बूस्ट अप करके वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद करता है।