सीवर टेंडर में गड़बड़ी, XEN सस्पेंड, SE को नोटिस जारी, CM ने तलब की थी फाइल

Aug 10, 2024 - 12:27
 26
सीवर टेंडर में गड़बड़ी, XEN सस्पेंड, SE को नोटिस जारी, CM ने तलब की थी फाइल
सीवर टेंडर में गड़बड़ी, XEN सस्पेंड, SE को नोटिस जारी, CM ने तलब की थी फाइल

एमएच वन न्यूज, फरीदाबाद:

बड़खल विधानसभा में सीवर लाइन डालने का काम अधर में लटक गया है। 160 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने इसे रद्द कर दिया है। अब नगर निगम सीवरेज लाइन को लेकर दोबारा से टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में शामिल नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नगर निगम के एक्सईएन ओम दत्त को सस्पेंड कर दिया है, जबकि चीफ इंजीनियर बीके कर्दम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 160 करोड़ रुपए है। इसमें पुरानी सीवर लाइन को बदलने, नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य, डिस्पोजल को अपग्रेड करना, माइक्रो टनलिंग कार्य आदि शामिल थे। इस कार्य में देरी होने के कारण एनआईटी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संज्ञान में आया तो उन्होंने नगर निगम से इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर रिपोर्ट तलब की थी।

रिपोर्ट में पाया गया कि इस कार्य के टेंडर में ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में गलत तरीके से एक दूसरे के डिजिटल सिगनेचर प्रयोग किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस टेंडर को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिन ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में गलत तरीके से डिजिटल सिग्नेचर प्रयोग किया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow