प्रधानमंत्री तक पहुंची हरियाणा की नई राजधानी और अलग हाई कोर्ट की मांग

Aug 10, 2024 - 12:31
 36
प्रधानमंत्री तक पहुंची हरियाणा की नई राजधानी और अलग हाई कोर्ट की मांग
प्रधानमंत्री तक पहुंची हरियाणा की नई राजधानी और अलग हाई कोर्ट की मांग

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा बनाओ अभियान के एक शिष्ट मंडल ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी के सांसद धर्मवीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बीजेपी सांसद को प्रदेश की नई राजधानी और अलग हाईकोर्ट बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। सांसद धर्मबीर सिंह ने अलग उच्च न्यायालय और हरियाणा की नई राजधानी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को अपना प्रतिनिधित्व भेजा। 

हरियाणा बनाओ अभियान के संयोजक एडवोकेट रणधीर सिंह बधरान ने बताया कि हरियाणा को अपनी नई राजधानी और अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता है। इसलिए इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह हरियाणा की असली मांग है। उन्होंने घोषणा की कि वह जल्द ही इस मांग के समर्थन में पूरे हरियाणा में लोकतांत्रिक स्तर पर अपने राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन का दूसरा चरण शुरू करेंगे। 

दो साल के दिन-रात संघर्ष के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला। जल्द ही इस मुद्दे पर जनता के समर्थन के लिए हरियाणा बनाओ अभियान एक राज्य निकाय बैठक में महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाखों लोग इस मुद्दे का समर्थन कर रहे हैं। विधानसभा के आगामी चुनाव में यह मुद्दा मुख्य सार्वजनिक मुद्दा होगा। 

आने वाले दिनों में अभियान के समर्थक प्रतिदिन गांव-गांव पहुंचकर सेमिनार का आयोजन करेंगे। 18 अगस्त को हरियाणा बनाओ अभियान की ओर से एक राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया जाएगा, जिसमें हरियाणा बनाओ अभियान के हजारों सदस्य हरियाणा के हर जिले से भाग लेंगे और अभियान की आगे की रणनीति तय करेंगे। 

ये रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में एमएस चोपड़ा पूर्व उप सचिव भारत सरकार, रणधीर सिंह बधरान पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा, शिशपाल लालर, सोमवीर देसवाल, सुरेंद्र देसवाल सुप्रीम कोर्ट के वकील, लाभ सिंह नारा पूर्व सदस्य जिला परिषद, रवि कांत एडवोकेट, यसपाल राणा एडवोकेट सहसंयोजक राकेश कतलरी, मास्टर ईश्वर सिंह, ईश्वर सिंह दूहन, वीरेंद्र कलसोरा, बलिंदर मंधान और कई अन्य भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow