Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsतेल अवीव पर ईरान का हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों से कैसे भेदा इजरायल...

तेल अवीव पर ईरान का हमला, बैलिस्टिक मिसाइलों से कैसे भेदा इजरायल का मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम

ईरान ने शुक्रवार रात को इजराइल के प्रमुख शहरों, खास तौर पर तेल अवीव को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए। ईरानी मिसाइलों ने इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में सफलता हासिल की है, जिसे दुनिया में सबसे उन्नत माना जाता है। ईरान द्वारा दागी गई ज़्यादातर बैलिस्टिक मिसाइलों को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलें तेल अवीव में गिरीं। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। इजराइल के एयर डिफेंस को अचूक माना जाता रहा है, लेकिन ईरान का इसे भेदना उसके लिए एक सफलता की तरह है।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल को अपने एयर डिफेंस में अमेरिका से भी मदद मिल रही है। इसके बावजूद ईरानी मिसाइलें इजरायल की जमीन तक पहुंच गईं। इजरायल का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई लोगों की जान बचाते हुए नुकसान को कम किया है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया लेकिन कुछ मिसाइलें इमारतों पर लगीं। इसके चलते तेल अवीव में लोगों में दहशत देखी गई।

इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम

इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम गाजा, लेबनान, सीरिया, इराक, यमन और ईरान से हमलों का सामना कर रहा है। शुक्रवार रात को भी इजराइल को बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले का सामना करना पड़ा। इजराइल ने पिछले कुछ सालों में अपने एयर डिफेंस सिस्टम को काफी विकसित किया है। इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम मल्टी लेयर्ड है। इसका मतलब है कि इसमें अलग-अलग तरह के सिस्टम शामिल हैं जो एक साथ काम करते हैं।

इजराइल के मल्टी लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम में एक अहम नाम एरो सिस्टम का है। एरो को लंबी दूरी की मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम ईरान की तरफ से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकता है। एरो के बाद डेविड स्लिंग एयर डिफेंस का नाम आता है। डेविड स्लिंग का मकसद मध्यम दूरी की मिसाइलों को रोकना है। यह लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ कारगर रहा है। आयरन डोम एयर डिफेंस इजराइल का खास हथियार रहा है।

यह सिस्टम कम दूरी के रॉकेट को मार गिराने में माहिर है। इजराइल का कहना है कि इसकी सफलता दर 90% से भी ज्यादा है। इनके अलावा इजराइल लेजर तकनीक से आने वाले खतरों को रोकने के लिए एक नया सिस्टम विकसित कर रहा है। इजराइल ने कहा है कि यह सिस्टम गेम चेंजर साबित होगा। इजराइल के इस एयर डिफेंस का नाम आयरन डोम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments