Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsइनेलो हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कलायत से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी ने 7 और...

इनेलो हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कलायत से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी ने 7 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा कैथल जिले के कलायत विधानसभा क्षेत्र से पांच अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार को सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है । पार्टी ने हाल ही में चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

इनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है। वह इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। राठी की फरवरी में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पार्टी सूची के अनुसार, वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा जिले के रानिया से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी लाडवा से, उमेद लोहान नारनौंद से, तैयब हुसैन भीमसीका हथीन से और मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इनेलो के अनुसार, उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है।

इससे पहले, इनेलो ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। उसने यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

इनेलो ने 11 जुलाई को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूर्व सहयोगी बसपा के साथ हाथ मिलाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments