Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत ने UN में पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा- 'PAK को नागरिक...

भारत ने UN में पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा- ‘PAK को नागरिक सुरक्षा पर बोलने का अधिकार नहीं’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच से दुनिया के सामने पाकिस्तान को आईना दिखाने का काम किया है. आतंकवाद पर पाकिस्तान की ओर से दिए उपदेश के बाद भारत ने इसका करारा जवाब दिया और कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो नागरिक और आतंकवादियों में कोई फर्क नहीं करता.

नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा में पाकिस्तान का हिस्सा लेना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अपमान है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा में कहा भारत ने दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों का सामना किया है. इसमें मुंबई पर हुए 26/11 के हमले से लेकर पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या तक शामिल है. पाकिस्तान ने बार-बार नागरिकों की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. भारत ने सुरक्षा परिषद को बताया कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर भारतीय सीमावर्ती गांवों पर गोलाबारी की जिसमें 20 से ज्यादा नागरिक मारे गए और 80 से ज्यादा घायल हो हुए. गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों को भी जानबूझकर निशाना बनाया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments