HomeBreaking News"UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता हो..." हैदराबाद हाउस में बोले फिनलैंड...

“UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता हो…” हैदराबाद हाउस में बोले फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाने की मांग एक बार फिर वैश्विक मंच पर जोर पकड़ती नजर आ रही है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को अहम बताते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट बेहद जरूरी है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान स्टब ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया तेजी से बदल रही है और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी नई भू-राजनीतिक वास्तविकताओं के अनुसार ढालना होगा।

विदेश नीति की सराहना की – अलेक्जेंडर स्टब

राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखते हुए बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय होना चाहिए। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक प्रगति को “आर्थिक चमत्कार” बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति व्यावहारिक और संतुलित है, जिससे दुनिया के कई देश सीख सकते हैं।

वैश्विक संघर्षों पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूरोप में जारी संघर्षों सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति स्टब ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध लंबे समय से चल रहा है और इसे खत्म करना पूरी दुनिया के हित में है प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोहराया कि किसी भी संकट का स्थायी समाधान सैन्य ताकत से नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति के जरिए ही संभव है।

PM मोदी ने स्टब की तारीफ की

प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति स्टब की खेल उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्टब ने आयरनमैन ट्रायथलॉन जैसी कठिन प्रतियोगिता पूरी की है, जिसमें तैराकी, साइकिलिंग और मैराथन शामिल होती है। मोदी ने कहा कि जिस दृढ़ता के साथ स्टब ने यह चुनौती पूरी की, उसी भावना से भारत और फिनलैंड तकनीक, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में नई साझेदारी बना सकते हैं।

भारत-फिनलैंड संबंधों को नई दिशा

दोनों नेताओं ने व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। स्टब ने कहा कि यूरोप के लिए भारत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

Read More

ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments