हिमाचल प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार जल्द ही किया जाएगा. ये जानकारी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन में दी. उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा.मंत्रिमंडल में अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोलन जिले के दौरे पर थे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोलन जिले के शूलिनी मेले के शुभारंभ के दौरान 3.15 करोड़ रुपए से निर्मित सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण किया और इस मेले को राष्ट्रीय स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की.