48 साल कांग्रेस में रहे, फिल्मी दुनिया में थी धमक, कौन थे महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी?

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 66 साल के बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्होंने पॉलिटिक्स में छात्र नेता से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया है। इसके अलावा उनकी बॉलीवुड में भी अच्छी खासी धमक थी। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।

Oct 13, 2024 - 13:53
 21
48 साल कांग्रेस में रहे, फिल्मी दुनिया में थी धमक, कौन थे महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी?
48 साल कांग्रेस में रहे, फिल्मी दुनिया में थी धमक, कौन थे महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी?
Advertisement
Advertisement

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 66 साल के बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्होंने पॉलिटिक्स में छात्र नेता से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया है। इसके अलावा उनकी बॉलीवुड में भी अच्छी खासी धमक थी। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। 1977 में मात्र 19 साल की उम्र में बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 1988 में वे मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और उसके 4 साल बाद 1992 में वे पार्षद बन गए। 

साल 1999 में बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। 2004 और 2009 में वे फिर से विधानसभा चुनाव जीते। इस दौरान उन्हें मंत्री भी बनाया गया। उन्होंने इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से अपना 48 साल पुराना नाता तोड़ लिया था और वे एनसीपी के अजित पवार गुट में चले गए। उनकी फिल्मी दुनिया के लोगों से अच्छी बनती थी। उनके इफ्तार और रमजान पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज शिरकत करते थे। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच चल रहे झगड़े को उन्होंने चुटकियों में खत्म करवा दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow