Friday, March 6, 2026
Home Current News हरियाणा की लेडी IPS अफसर स्मिति चौधरी का निधन

हरियाणा की लेडी IPS अफसर स्मिति चौधरी का निधन

Advertisement

हरियाणा की आईपीएस अफसर स्मिति चौधरी का अचानक निधन हो गया है। सिर्फ 48 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस स्मिति चौधरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। जिसके चलते इन दिनों वह लीव पर थीं। उनका इलाज लगातार जारी था। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।