Tuesday, February 10, 2026
HomeLatest NewsHaryana : फरीदाबाद के दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत, वकील...

Haryana : फरीदाबाद के दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत, वकील की मौत

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-8 फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज़ रफ्तार में आ रही दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक वकील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

तेज स्पीड के चलते हुई टक्कर

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-8 फ्लाईओवर पर सफेद रंग की टोयोटा कोरोला एल्टिस और एक इनोवा कार की ज़ोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियां तेज़ स्पीड में थीं, जिस वजह से टक्कर इतनी भीषण रही कि कारों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद कोरोला एल्टिस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

कोरोला एल्टिस कार चला रहे वकील की मौत

इस हादसे में कोरोला एल्टिस कार चला रहे वकील कुलदीप सिंह भाटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बल्लभगढ़ के सेक्टर-7डी के निवासी थे और जिला अदालत में प्रैक्टिस करते थे। वहीं, इनोवा कार में सवार युवक गाड़ी में बुरी तरह फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इनोवा कार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी, जिसमें एक युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे के लिए जिम्मेदार कौन था। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : नकोदर में पुलिस मुठभेड़, गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments