Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यHaryana : सूरजकुंड मेला हादसे में SI की मौत के बाद पुलिस...

Haryana : सूरजकुंड मेला हादसे में SI की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

सूरजकुंड मेला में शनिवार को हुए झूला हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत के बाद सूरजकुंड थाना पुलिस ने झूला एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी नितेश को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नांगला गांव का रहने वाला है, जबकि उसका साथी नितेश उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट स्थित सदर धर्मापुरी का निवासी है। दोनों हिमाचल फन फेयर नाम की एजेंसी चलाते हैं। इसी एजेंसी को सूरजकुंड मेले में झूले लगाने का ठेका दिया गया था। एजेंसी ने मेले के एम्यूज़मेंट पार्क में 10 से अधिक झूले लगाए थे, जिनमें से एक झूला टूटने से यह बड़ा हादसा हुआ।

हादसे में 12 लोग हुए थे घायल

इस दर्दनाक हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि तीन घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार ASI नीलम, IIT दिल्ली के छात्र प्रशांत और परविंदर को गंभीर चोटें आई थीं। तीनों का इलाज चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल के ICU में चल रहा है। बाकी घायलों को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments