Tuesday, February 10, 2026
HomeBreaking NewsHaryana : नमो भारत ट्रेन के चलते गुरुग्राम मैट्रो रूट में किया...

Haryana : नमो भारत ट्रेन के चलते गुरुग्राम मैट्रो रूट में किया गया बड़ा बदलाव, जानें किन गांवों को मिलेगा फायदा…

गुरुग्राम में साइबर सिटी और ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन को लेकर एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फेज-2 के रूट में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस बदलाव का मकसद यात्रियों की सहूलियत बढ़ाना और दिल्ली-जयपुर हाईवे से कनेक्टिविटी को और मजबूत करना है।

बदला गया मेट्रो रूट

पहले की योजना के अनुसार, मेट्रो लाइन ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग होते हुए शंकर चौक तक जानी थी। लेकिन नए प्लान में अब मेट्रो सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड स्थित डूंडाहेड़ा हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। यहां से यह राम चौक होते हुए उद्योग विहार फेज-3 और फेज-5 को अलग करने वाली मुख्य सड़क से गुजरते हुए शंकर चौक तक जाएगी।

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

रूट में किए गए इस बदलाव से गुरुग्राम के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। खासतौर पर डूंडाहेड़ा गांव, मौलाहेड़ा, सेक्टर-21, सेक्टर-22 और उद्योग विहार के लोगों की आवाजाही अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

नमो भारत ट्रेन के साथ बेहतर कनेक्शन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को ध्यान में रखते हुए GMRL ने मेट्रो स्टेशन की लोकेशन भी बदली है। अब ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का साइबर सिटी स्टेशन, नमो भारत ट्रेन के स्टेशन के बिल्कुल नजदीक बनाया जाएगा।

दोनों स्टेशनों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) के जरिए जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को मेट्रो और नमो भारत ट्रेन बदलने में किसी तरह की परेशानी न हो। मेट्रो परियोजना को रफ्तार देने के लिए GMRL अब वर्ल्ड बैंक से करीब 3500 करोड़ रुपये का लोन लेने की तैयारी में है। इस रकम का इस्तेमाल मेट्रो निर्माण और सेक्टर-33 में प्रस्तावित मेट्रो डिपो के विकास में किया जाएगा।

हाईवे पार करना होगा आसान

शंकर चौक और साइबर सिटी इलाके में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को भी खास तवज्जो दी जा रही है। नमो भारत स्टेशन से हाईवे के दूसरी ओर जाने के लिए नया FOB बनाया जाएगा। इसके अलावा डीएलएफ द्वारा तैयार किए गए अंडरग्राउंड पैदल रास्ते और प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज से लोगों को दिल्ली-जयपुर हाईवे पार करने में होने वाले जोखिम से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : नहीं रिलीज होगी Salman की ‘Battle Of Galwan’, पोस्टपोन के बाद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments