चंद्रशेखर धरणी : 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस की टूकड़ी की ओर से सलामी दी गई। ध्वजारोहण के बाद प्रवीण अत्रे ने कहा कि देश के संविधान को लागू हुआ 75 साल हो चुके हैं। संविधान की मर्यादा रखते हुए और सम्मान करते हुए हर व्यक्ति को आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हरियाणा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।
प्रवीण अत्रे ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में कईं महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें सबसे अहम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने शपथ ग्रहण से पहले प्रदेश के 25 हजार युवाओं को घर बैठे काबलियत के दम पर नौकरी देने का काम किया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से लागू की गई योजनाओं को पहले से अधिक तेज गति से आगे बढ़ाया, जिससे आमजन को उसका लाभ मिल सके। महिलाओं के लिए हर घर गृहणी योजना लागू की। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी हरियाणा सरकार लगातार हरियाणा को तेज गति से आगे बढ़ाने के कार्य में लगी हुई है।

