Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा सरकार ने शूरू की हैप्पी कार्ड योजना, सालाना 1 हजार किमी...

हरियाणा सरकार ने शूरू की हैप्पी कार्ड योजना, सालाना 1 हजार किमी की फ्री यात्रा कर सकेंगे लोग

Advertisement

हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है जिसके जरिए परिवार के सभी सदस्य सरकारी बसों में हर साल एक हजार किलोमीटर की यात्रा फ्री में कर सकते हैं यह सुविधा सालाना एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के लिए है जिसको लेकर पलवल के विधायक दीपक मंगला ने बताया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार सीएम सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर उनका लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

विधायक दीपक मंगला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन्हीं योजनाओं में से हैप्पी कार्ड योजना अंत्योदय परिवारों के लिए काफी लाभकारी योजना है वहीं इस योजना के तहत पलवल में अब तक करीब 12 हजार हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं जिनमें से लगभग साढ़े 9 हजार लाभार्थियों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं।