Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब विधानसभा के सत्र में पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी...

पंजाब विधानसभा के सत्र में पहुंचे हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और स्पीकर

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कल सदन की कार्यवाही हंगामे से भरी रही। इसी बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का सत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। संधवान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष आज पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments