हरियाणा BJP की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से किया निष्कासित

Aug 11, 2024 - 11:41
 56
हरियाणा BJP की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से किया निष्कासित
हरियाणा BJP की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से किया निष्कासित

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संदीप कुमार वाल्मीकि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। लेकिन पार्टी को जैसे ही संदीप कुमार के बारे में सच्चाई पता चली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बता दें कि भाजपा के हरियाणा स्थित रोहतक प्रदेश कार्यालय के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि संदीप कुमार वाल्मीकि ने इससे पूर्व अपनी पृष्ठभूमि के तथ्य छुपाए, लेकिन जैसे ही सारा मामला संज्ञान में आया, भारतीय जनता पार्टी ने संदीप कुमार को अपनी प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया। पार्टी भविष्य में किसी रूप में संबद्ध नहीं होगी। यह बात तुरंत प्रभाव से लागू की जाती है।

वायरल हुआ था वीडियो

संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार भी किया था। बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow