Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव: नामांकन का आज चौथा दिन, CM सैनी समेत भी...

हरियाणा विधानसभा चुनाव: नामांकन का आज चौथा दिन, CM सैनी समेत भी आज भरेंगे पर्चा 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का चौथा दिन है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आज पर्चा भरेंगे। सीएम सैनी के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नामांकन करने से पहले मुख्यमंत्री सैनी पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी के नामांकन के साथ ही आज BJP के 21 और प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे जिनमें पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज, थानेसर से BJP प्रत्याशी सुभाष सुधा, सोनीपत से निखिल मदान का नाम शामिल है इसके साथ ही रानिया से BJP प्रत्याशी शीशपाल कंबोज, हांसी से विनोद भयाना, दादरी से सुनील सांगवान समेत BJP के कई प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे।

नामांकन के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित अन्य BJP नेता मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments