Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsहरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष, CM सैनी ने...

हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के नए अध्यक्ष, CM सैनी ने रखा नाम का प्रस्ताव

Haryana New Speaker: हरियाणा विधानसभा सत्र में शुक्रवार को हरविंदर कल्याण को नया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सत्र में समर्थन मिला। इसके बाद हरविंदर कल्याण को मुख्यमंत्री ने गले लगाकर बधाई दी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया।

सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सबसे वरिष्ठ विधायक रघुवीर कादियान को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई, जिसके तहत कादियान ने सत्र में मौजूद सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधायक पद की शपथ ली, उसके बाद मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments