Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसेना का 'Opertaion Sindoor' : पाकिस्तान पर हमले के बाद देश में...

सेना का ‘Opertaion Sindoor’ : पाकिस्तान पर हमले के बाद देश में खुशी का माहौल

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है जिस कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी ढेर हो गए। जिसके बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश के अलग-अलग शहरों में पटाखे फोड़कर और मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में हरियाणा के कई शहरों में भी पाकिस्तान पर भारतीय सेना की इस कार्रवाई का अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को मिठाइयां बांटते नजर आए तो कई जगहों में पटाखे फोड़कर जश्न मनाते नजर आए। वहीं लोगों ने इस कार्रवाई के बाद कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया, पहलगाम का बदला पूरा हुआ, भारतीय सेना ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ कर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को सच्ची श्रद्दाजंलि दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments