Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबांग्लादेश के मुद्दे पर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

बांग्लादेश के मुद्दे पर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी।

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।

हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments