Home#IPL2026लखनऊ से IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच वाले दिन रात 12:30...

लखनऊ से IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच वाले दिन रात 12:30 बजे तक दौड़ेगी मेट्रो

IPL 2026 के आगाज़ के साथ ही लखनऊ में भी क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मेट्रो(Lucknow Metro) ने दर्शकों को बड़ी राहत दी है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच वाले दिनों में मेट्रो सेवा रात 12:30 बजे तक जारी रहेगी। इसके साथ ही स्टेडियम तक पहुंचने के लिए विशेष फीडर बसों की व्यवस्था भी की गई है।

मेट्रो सेवाएं बढ़ानें का लिया गया फैसला

दरअसल, आईपीएल 2026 के दौरान लखनऊ मेट्रो, लखनऊ सुपर जायंट्स की आधिकारिक कनेक्टिविटी पार्टनर है। चूंकि अधिकांश मैच शाम 7:30 बजे शुरू होते हैं और देर रात तक चलते हैं, ऐसे में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

मैच के दिनों में इकाना स्टेडियम तक पहुंच आसान बनाने के लिए इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर से हर 15 मिनट में स्पेशल फीडर बसें चलाई जाएंगी। इससे दर्शक ट्रैफिक की परेशानी से बचते हुए आसानी से स्टेडियम पहुंच सकेंगे और मैच खत्म होने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट पाएंगे।

इस सीजन लखनऊ में होंगे सात रोमांचक मुकाबले 

इस सीजन लखनऊ में कुल सात रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जो 1, 12, 22 और 26 अप्रैल के साथ-साथ 7, 15 और 23 मई को निर्धारित हैं। यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देर रात तक चलने वाली मेट्रो सेवाओं का पूरा लाभ उठाएं।

आईपीएल मैचों को लेकर हर साल बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचते हैं। ऐसे में देर रात तक आवागमन में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए मेट्रो का यह फैसला फैंस के लिए काफी मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें : नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 लोगों की मौत, 12 घायल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments