गढ़वाल राइफल्स के चार जवानों ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। मंगलवार को उन्होंने सेना के पर्वतारोही दल के साथ माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया, इस दौरान जवानों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। जवानों की इस बहादुरी के बाद लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट में खुशी की लहर छाई हुई है।
गढ़वाल रेजीमेंट के ब्रिगेडियर ने बताया कि 10 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सेना के 22 पर्वतारोहियों को ऊंचे माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए रवाना किया था। दल में छठवीं गढ़वाल राइफल्स के नायब सूबेदार सुनील सिंह, गढ़वाल स्काउट के हवलदार बलवंत सिंह और लांसनायक धर्मेंद्र और 13वीं गढ़वाल राइफल्स के हवलदार रघुवीर सिंह भी शामिल थे।
