पूर्व उपप्रधानमंत्री के पोते ने छोड़ी BJP, इनेलो में हुए शामिल

देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल हो गए हैं। गांव चौटाला में अपने समर्थकों के बीच उन्होंने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया। हरियाणा में भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में डबवाली सीट से उनका नाम नहीं था।

Sep 8, 2024 - 13:30
 48
पूर्व उपप्रधानमंत्री के पोते ने छोड़ी BJP, इनेलो में हुए शामिल
पूर्व उपप्रधानमंत्री के पोते ने छोड़ी BJP, इनेलो में हुए शामिल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य चौटाला इनेलो में शामिल हो गए हैं। गांव चौटाला में अपने समर्थकों के बीच उन्होंने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया। हरियाणा में भाजपा के 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में डबवाली सीट से उनका नाम नहीं था। जिसके बाद वे बागी हो गए। उन्होंने हरियाणा सरकार में चेयरमैन का पद छोड़ दिया।

इसके बाद उन्होंने इनेलो के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने इनेलो में शामिल होने का फैसला ले लिया। आदित्य इनेलो-बसपा गठबंधन की टिकट पर डबवाली से चुनाव लड़ेंगे। आदित्य चौटाला ने कहा कि उन्होंने रविवार को डबवाली में समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें समर्थकों से रायशुमारी की और फैसला किया वह इनेलो में शामिल होंगे।

चेयरमैन पद से दिया था इस्तीफा

मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। आदित्य चौटाला एक साल पहले चेयरमैन बनाए गए थे। आदित्य चौटाला ताऊ देवीलाल के सबसे छोटे बेटे जगदीश चौटाला के पुत्र हैं। वह लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। वह सिरसा जिला में पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आदित्य चौटाला, देवीलाल के पैतृक आवास में अपनी बुआ शांति देवी के साथ रहते हैं और ओम प्रकाश चौटाला बहन से मिलने अक्सर यहां आते रहते हैं।

भाभी को दी थी चुनाव में मात

साल 2019 में उन्हें हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड का चेयरमैन बनाया था। आदित्य ने 2019 विधानसभा चुनाव में डबवाली से ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह कांग्रेस के अमित सिहाग से चुनाव हार गए थे। जनवरी 2016 में हुए पंचायत चुनाव में आदित्य चौटाला सिरसा जिला परिषद के जोन 4 से जिला पार्षद बने थे। उन्होंने अपनी भाभी और विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला को हराया था। तब से आदित्य भाजपा की निगाहों में चढ़े हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों चौटाला के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जिए जवान-जिए किसान रैली का आयोजन भी करवाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow