भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को मिला नया बॉलिंग कोच, पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम को मिली जिम्मेदारी 

इसी साल न्यूजीलैंड टीम को अक्टूबर में भारत दौरे पर आना है। वहीं, इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड को अपना नया बॉलिंग कोच मिल गया है।

Aug 29, 2024 - 13:30
 9
भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को मिला नया बॉलिंग कोच, पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम को मिली जिम्मेदारी 

इसी साल न्यूजीलैंड टीम को अक्टूबर में भारत दौरे पर आना है। वहीं, इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड को अपना नया बॉलिंग कोच मिल गया है। न्यूजीलैंड के ही पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे नवंबर-2023 में हटे शेन जुर्गेंसन की जगह लेंगे। ओरम 7 अक्टूबर को अधिकृत तौर पर ज्वाइन करेंगे।

भारत के साथ खेलनी है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 

बता दें कि न्यूजीलैंड को भारत दौरे पर 16 अक्टूबर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं, देखना होगा की ओरम अपने कोचिंग अनुभव का इस दौरे पर क्या असर डाल पाएंगे। बता दें कि ओरम के पास 10 साल का कोचिंग अनुभव है। उन्होंने 2014 में न्यूजीलैंड ए टीम के बॉलिंग कोच के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। वहीं, वे 2018 से 2022 तक न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के भी बॉलिंग कोच रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow