75वीं वर्षगांठ पर सुप्रीम कोर्ट को मिला नया झंडा और प्रतीक चिह्न, जानिए क्या है इसकी खासियत?

सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोर्ट के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। यह कार्यक्रम बीबी रविवार को दिल्ली के सेंट्रल रिज रिजर्व वन क्षेत्र में आयोजित किया गया था।

Sep 2, 2024 - 11:42
 133
 75वीं वर्षगांठ पर सुप्रीम कोर्ट को मिला नया झंडा और प्रतीक चिह्न, जानिए क्या है इसकी खासियत?

सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोर्ट के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। यह कार्यक्रम बीबी रविवार को दिल्ली के सेंट्रल रिज रिजर्व वन क्षेत्र में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, सुप्रीम कोर्ट के 75 सालों की यादगार यात्रा को चिह्नित करने के लिए 12 स्वदेशी पौधों की 75 किस्में लगाई गईं।

NIFT दिल्ली ने किया है डिजाइन 

सुप्रीम कोर्ट के इस नए झंडे को NIFT दिल्ली ने डिजाइन किया है। इस झंडे पर अशोक चक्र, सुप्रीम कोर्ट की इमारत, और संविधान की किताब को दर्शाया गया है। झंडे पर संस्कृत में 'यतो धर्मस्ततो जय' श्लोक लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है 'जहां धर्म है, वहां विजय है'। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के न्यायालयों में लंबित मामलों का होना 'हम सभी' के लिए एक बड़ी चुनौती है.. वहीं, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने भी कहा कि जिला स्तर पर केवल 6.7% अदालतों का बुनियादी ढांचा महिलाओं के अनुकूल है और इस स्थिति को बदलने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी..

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow