हरियाणा में डॉक्टर्स के लिए होगा सिक्योरिटी कमेटियों का गठन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद दूसरे राज्य सजग हो गए हैं। और डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर भी कई महतवपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 

Aug 29, 2024 - 13:10
 15

सिक्योरिटी समितियों का किया जाएगा गठन

इसके लिए अस्पतालों में सिक्योरिटी समितियों का गठन किया जाएगा। जोकि 24 घंटे काम करेंगी। और नजदीकी पुलिस स्टेशन के संपर्क में रहेंगी। जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी सदस्य होंगे। रात के समय काम करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को अस्पताल के विभिन्न ब्लॉकों में आने-जाने पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी जिलों के हेल्थ ऑफिसर्स को निर्देश लागू करने को कहा है। इन निर्देशों के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ होने वाली बदसलूकी के मामलों में कड़े कानून लागू किए जाएंगे। अस्पतालों में हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में इन कानूनों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसमें बदसलूकी करने पर लगने वाली धाराएं जुर्माना और सजा का विवरण होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow