बारिश के आगे बेबस हुई मायानगरी मुंबई, आखिर हर साल क्यों हो जाती है पानी-पानी?

मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश इस कदर कहर बरपा रही है।

Jul 8, 2024 - 15:08
 19
बारिश के आगे बेबस हुई मायानगरी मुंबई, आखिर हर साल क्यों हो जाती है पानी-पानी?
बारिश के आगे बेबस हुई मायानगरी मुंबई, आखिर हर साल क्यों हो जाती है पानी-पानी?
Advertisement
Advertisement

हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश इस कदर कहर बरपा रही है कि कई रिहायशी इलाकों में लबालब पानी भरा हुआ है। कार और बाइक जैसे वाहन पानी में खिलौनों की तरह तैर रहे हैं। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब चुके हैं। 

क्यों होता है मुंबई का हर बार ये हाल 

बता दें मुंबई शहर अरब सागर से ही नहीं घिरा बल्कि यहां मीठी, दहिसर, ओशिवारा और पोयसर ये चार नदियां भी हैं। नदियों के अलावा यहां चार क्रीक हैं। ये सब मिलकर मानसून के मौसम में मुंबई को काफी खतरनाक बना देते हैं। मुंबई शहर कुछ जगहों पर काफी नीचे और कई जगहों पर काफी ऊपर बसा है। ऐसे में बारिश शुरू होते ही पानी अपने आप नीचे जमा होने लगता है। मुंबई में लगभग 90 प्रतिशत पानी ड्रेन्स के जरिए निकलता है। लेकिन भारी बारिश के दौरान, जब समुद्र का स्तर बढ़ता है। ड्रेन्स के गेट बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा अतिक्रमण और शहर की बसाहट भी पानी भरने की बड़ी वजह है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow