Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में गोलीबारी, नाबालिग घायल, ट्रॉमा सेंटर...

दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में गोलीबारी, नाबालिग घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

Advertisement

दिल्ली के आदर्श नगर थाना एरिया के आजादपुर टर्मिनल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात कई राउंड गोलियां चलीं. इस गोलीबारी में आजादपुर एमसीडी कॉलोनी में रहने वाला एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल नाबालिग को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.