Wednesday, March 4, 2026
Home Current News बाहरी दिल्ली में जींस बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल की...

बाहरी दिल्ली में जींस बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Advertisement

बाहरी दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में सुबह सात बजे फोन से सूचना मिली जिसके बाद आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव अभियान जारी है।