ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्परता से समाधान के निर्देश

Aug 3, 2024 - 09:52
 18
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्परता से समाधान के निर्देश
ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने गांवों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्परता से समाधान के निर्देश

एमएच वन न्यूज, चंडीगढ़:

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा के गांव फतेहपुरिया, मोहम्मदपुरिया, बालासर, नाइवाला व खाजाखेड़ा का दौरा किया और जनमस्याएं सुनी। इस दौरान रणजीत सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने गलियों, सड़कों व बिजली से संबंधित समस्याएं रखी, जिनका उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शायद ही प्रदेश का ऐसा कोई गांव हो, जहां पर विकास कार्य न करवाए जा रहे हों। सरकार गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट उपलब्ध करवा रही है, इसलिए ग्रामीण एकजुट होकर आपसी सहमति से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और विकास कार्य करवाएं।

रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार बिजली, पानी, सुदृढ परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ निर्माण कार्यों को भी तेजी से करवा रही है ताकि छोटे-छोटे कामों के लिए ग्रामीणों को शहर न जाना पड़े, इससे उनके धन व समय की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर गरीब व्यक्ति के लिए योजनाएं क्रियांवित कर रही है ताकि उनका सामाजिक व आर्थिक उत्थान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करवा रही है, जिसका आज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow