करोड़ो के इनाम, सरकारी नौकरी ,पंजाब में खेल संस्कृति को कैसे आगे बढ़ा रही मान सरकार? 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को खेलों में देश का नंबर वन स्टेट बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Aug 10, 2024 - 15:03
 35
करोड़ो के इनाम, सरकारी नौकरी ,पंजाब में खेल संस्कृति को कैसे आगे बढ़ा रही मान सरकार? 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को खेलों में देश का नंबर वन स्टेट बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। दरअसल अभी फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। और यहां भारत के 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिनमें से 19 खिलाड़ी अकेले पंजाब से हैं। और भारतीय हॉकी टीम के 19 खिलाड़ियों में 10 खिलाड़ी सिर्फ पंजाब के हैं। 

खिलाड़ियों को किया जाता है सम्मानित 

आपको बता दें कि पंजाब में खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मान सरकार ने इस साल के बजट में 272 करोड़ रुपये का फंड रखा है। इससे खेल के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देने में मान सरकार की नई खेल नीति भी अहम भूमिका निभा रही है। नई खेल नीति लागू होने के बाद से पंजाब सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 14,728 खिलाड़ियों को 54 करोड़ रुपये के इनामी पुरस्कार दे चुकी है। इस साल जनवरी में पंजाब के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह भी हुआ। जहां एशियाई खेलों में 32 पदक विजेताओं को 29.25 करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया गया है। वहीं गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 136 खिलाड़ियों को भी 4.58 करोड़ रुपये के नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। 

 खेडां वतन पंजाब दियां की शुरूआत की 

पिछले दो सालों से पंजाब में खेडां वतन पंजाब दियां नाम से खेलों का महाकुंभ भी ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। अगस्त 2022 में सीएम भगवंत सिंह मान ने इसका शुभारंभ किया था। अब तक इसके दो सीजन हो चुके हैं। इसमें हॉकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग, टेबल टैनिस और स्वीमिंग जैसे 35 मुकाबले करवाए जाते हैं। मान सरकार का ये कार्यक्रम काफी काबिले तारीफ है। क्योंकि इसके दूसरे सीजन में 4.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिनमें से स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए 11 हजार खिलाड़ियों को इनाम मिले। इनाम देने के लिए मान सरकार ने 8.30 करोड़ रुपए जारी किए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow