Tuesday, March 3, 2026
Home Current News जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

Advertisement

पंजाब के जालंधर देहात के शाहकोट में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। दोनों आरोपियों पर पहले से ही नशा तस्करी और कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुई।

इससे पहले शुक्रवार को पंजाब के मोगा जिले में पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर मरीज बनकर आए लोगों ने हमला कर दिया था। गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। SSP मोगा अजय गांधी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मरीज बनकर आए थे अपराधी

मोगा SSP अजय गांधी ने रविवार को बताया कि 4 जुलाई को डॉ. अनिलजीत कंबोज पर मरीज बनकर उनके क्लीनिक में आए लोगों ने हमला कर दिया था। गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस टीम ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।