Advertisement
हरियाणा में ईद की गजटेड छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। नायब सिंह सैनी की सरकार ने 31 मार्च 2025 को होने वाली इस छुट्टी को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में दी गई है।
सरकार ने इस कदम का कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को बताया है, जिसके चलते 31 मार्च का दिन अब कार्य दिवस रहेगा। इसे अनिवार्य अवकाश (गजटेड) के बजाय प्रतिबंधित छुट्टी में बदल दिया गया है।














