मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के घर रेड

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईडी ने समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर पर रेड मारी, लेकिन ईडी की टीम को खाली हाथ ही घर से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पूर्व विधायक छौक्कर अपने घर मौदूज नहीं थे। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और करीब 2 घंटे के बाद वापस लौट गई।

Oct 12, 2024 - 13:43
 12
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के घर रेड
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के घर रेड
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईडी ने समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर पर रेड मारी, लेकिन ईडी की टीम को खाली हाथ ही घर से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पूर्व विधायक छौक्कर अपने घर मौदूज नहीं थे। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और करीब 2 घंटे के बाद वापस लौट गई।

गौरतलब है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही धर्म सिंह छोक्कर को सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि धर्म सिंह छोक्कर खुद सरेंडर करें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा भी जेल में बंद है।

यह है मामला?

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उसके बेटे सिकंदर सिंह ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में किफायती आवास बनाने के उद्देश्य से एक परियोजना शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर 1,500 घर खरीदारों से लगभग 363 करोड़ रुपये एकत्र किए। इन्होंने 2021-22 तक परियोजना को पूरा करने का वादा किया और जो पूरा नहीं किया। 

इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 2023 में प्रवर्तन निदेशालय ने छोकर और उनके बेटे के खिलाफ जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। एफआईआर में उन पर अपनी कंपनी मिहिरा ग्रुप के जरिए बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow