HomeCurrent Newsपूर्वी दिल्ली को मिली विकास की नई गति, CM रेखा गुप्ता ने...

पूर्वी दिल्ली को मिली विकास की नई गति, CM रेखा गुप्ता ने 1075 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(CM Rekha Gupta) ने मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग (PWD) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से संबंधित हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतुलित और समग्र विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा अनिवार्य है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और जलभराव जैसी पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

दिल्ली का समान रूप से होगा विकास – CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना पार के नागरिक वर्षों से अपनी सड़कों, गलियों और नालियों के समुचित विकास की प्रतीक्षा कर रहे थे। लगभग 1075 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं का शिलान्यास उस लंबे इंतजार को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘यमुना के इस पार और उस पार’ के भेद को खत्म कर पूरी दिल्ली को समान रूप से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में जब सड़कों का निर्माण, नालों का ढकना और अन्य सुविधाएं जमीन पर नजर आएंगी, तब जनता को विकास का वास्तविक लाभ महसूस होगा।

समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्यसंस्कृति अपनाई है। परियोजनाओं की नियमित निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम सिर्फ शिलान्यास नहीं बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प है।

236 सड़कों की होगी मरम्मत

PWD लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों को मजबूत और उन्नत करेगा। इन परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा और नागरिकों को सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 22 नक्सलियों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments