करीब दो महीने आसमान में दिखेंगे दो चांद, जाने क्यों होगा ऐसा

आपने अब तक पृथ्वी का एक ही चांद देखा होगा। मगर अब हमारी पृथ्वी को इस महीने के आखिर में एक नया चांद मिलने वाला है। जिसके बाद पृथ्वी के पास एक नहीं बल्कि दो-दो चांद होंगे।

Sep 21, 2024 - 15:53
 47
करीब दो महीने आसमान में दिखेंगे दो चांद, जाने क्यों होगा ऐसा

आपने अब तक पृथ्वी का एक ही चांद देखा होगा। मगर अब हमारी पृथ्वी को इस महीने के आखिर में एक नया चांद मिलने वाला है। जिसके बाद पृथ्वी के पास एक नहीं बल्कि दो-दो चांद होंगे। जी हां ये नया चांद करीब दो महीने तक पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। वैज्ञानिकों ने इसे 2024 PT5 नाम दिया है। यह चांद असल में एक एस्टेरॉयड है। जो छोटे चंद्रमा की तरह दिखने वाला है और पृथ्वी का चक्कर लगाने की वजह से मिनी मून कहलाता है। 

देखने के लिए पड़ेगी दूरबीन की जरूरत 

ये होगा एक अनोखा नज़ारा, जब आसमान में चांद के साथ एक और चमकदार बिंदु दिखाई देगा। यह एस्टेरॉयड बहुत छोटा है, इसलिए हम इसे अपनी आंखों से नहीं देख पाएंगे। हमें इसे देखने के लिए बड़ी दूरबीनों की जरूरत होगी। ये छोटा एस्टेरॉयड 29 सितंबर से 25 नवंबर, 2024 तक यानी 56 दिन के लिए पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। इसका साइज भी खास बड़ा नहीं है। ये एस्टेरॉयड करीब 10 मीटर का है। एक रिपोर्ट के मुताबिक धरती अक्सर ऐसे एस्टेरॉयड को अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति में खींच लेती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow