HomeCurrent Newsडिस्चार्ज होने बाद धर्मेंद्र का हाल लेने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम...

डिस्चार्ज होने बाद धर्मेंद्र का हाल लेने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी पूनम संग की हेमा मालिनी से मुलाकात…

Dharmendra News : कुछ दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब अपने घर पर आराम कर रहे हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। इस बीच, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ हेमा मालिनी के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में हालचाल लिया। मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा की हैं।

शत्रुघ्न ने धर्मेंद्र का जाना हाल

हेमा मालिनी से मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी और ड्रीम गर्ल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वे अपनी बेटर हाफपूनम सिन्हा के साथ अपनी बेहद करीबी फैमिली फ्रेंड, शानदार इंसान और अद्वितीय अभिनेत्री हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। पोस्ट में उन्होंने हेमा की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन स्टार और प्रतिभाशाली सांसद भी बताया। उन्होंने आगे लिखा कि उनकी दुआएँ हमेशा परिवार के साथ हैं और उन्होंने धर्मेंद्र जीजो उनके लिए बड़े भाई समान हैंकी सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार

कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ कई दिनों तक उनका इलाज चला। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें भी फैलने लगीं। इन अफवाहों को शांत करते हुए उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने 11 नवंबर को बयान जारी कर लोगों को आश्वस्त किया कि धर्मेंद्र अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है।

90वें जन्मदिन को लेकर परिवार में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर सब कुछ ठीक रहा, तो देओल परिवार अगले महीने धर्मेंद्र का 90वाँ जन्मदिन शानदार तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि, “अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अगले महीने दो जन्मदिन मनाएंगे एक धर्मेंद्र जी का और दूसरा ईशा का।गौरतलब है कि धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने जा रहे हैं, और परिवार इस मौके को खास बनाने में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments