Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआपदा पीड़ितों ने रोका CM उमर अब्दुल्ला का काफिला, गुस्साए लोगों ने...

आपदा पीड़ितों ने रोका CM उमर अब्दुल्ला का काफिला, गुस्साए लोगों ने जताया विरोध

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू के रामबन में भूस्खलन की घटना में तीन लोगों की मौत और यातायात ठप होने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला रामबन पहुंचा वैसे ही स्थानीय लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उनका विरोध करने लगे।

लोगों का कहना था रामबन भूस्खलन और बाढ़ आने के बाद से कई तरह की समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं, सीएम पहले लोगों से जुड़ी समस्याओं पर बात करें।

स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखते हुए सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। इस बीच सीएम उमर अब्दुला कार के दरवाजे को खोलकर लोगों से बातचीत करते हुए भी नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments