Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदेवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने, जय शाह की जगह संभालेंगे...

देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने, जय शाह की जगह संभालेंगे पद

भारत में क्रिकेट प्रशासन की दुनिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने देवजीत सैकिया को अपना नया सचिव नियुक्त किया है। वे अब जय शाह की जगह इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। देवजित सैकिया 6 दिसंबर को ही BCCI के इंटरिम सेक्रेटरी बनाए गए थे। वह असम क्रिकेट एसोसिएशन का हिस्सा हैं। जिन्होंने जय शाह की जगह ली। इसके अलावा, प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है।

देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने, जय शाह की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

देवजीत सैकिया का चयन और जय शाह का योगदान

देवजीत सैकिया को बीसीसीआई के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। सैकिया, जो एक अनुभवी क्रिकेट प्रशासक हैं, अब बोर्ड के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जय शाह, जो पिछले कुछ वर्षों से इस पद पर थे। इसके बाद जय शाह ICC के चेयरमैन का पदभार संभाला, इस वजह से उन्होंने BCCI सचिव पद छोड़ दिया था।

भाटिया को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया

बीसीसीआई के चुनाव में एक और अहम बदलाव हुआ है। प्रभतेज सिंह भाटिया को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है। भाटिया ने पहले भी बीसीसीआई के अन्य पदों पर काम किया है और अब उनके अनुभव का लाभ बोर्ड को मिलेगा।

प्रभतेज सिंह भाटिया ने बीसीसीआई के नए कोषाध्यक्ष के लिए किया नामांकन,चुना  जाना तय Glibs - Glibs

बीसीसीआई का नया नेतृत्व

बीसीसीआई में यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। नए नेतृत्व के साथ, बोर्ड को उम्मीद है कि क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और खेल के विकास में और भी गति आएगी। देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया की नियुक्तियों से भारतीय क्रिकेट को सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

सैकिया के सेक्रेटरी का पद संभालते ही जॉइंट सेक्रेटरी का पद रिक्त हो जाएगा। 12 जनवरी को होने वाली बैठक में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर निर्णय लिया जाएगा। सैकिया बीसीसीआई के सचिव पद पर सितंबर तक बने रहेंगे, इसके बाद नए चुनाव होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments