Saturday, March 7, 2026
Home Current News 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी दिल्ली सरकार, 31 मई को...

100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी दिल्ली सरकार, 31 मई को पूरे होंगे BJP सरकार के 100 दिन

Advertisement

31 मई को दिल्ली की बीजेपी सरकार के सौ दिन पूरे हो जाएंगे, दिल्ली सरकार की ओर से इस दिन रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सरकार 100 के दिनों के काम काज का लेखा-जोखा पेश करेगी।

सरकार के सौ दिन पूरे होने पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां सरकार के 100 दिनों की कार्ययोजना पर रिपोर्ट पेश की जाएगी, सीएम रेख गुप्ता ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड में हर क्षेत्र में हुई प्रगति का ब्योरा होगा, दिल्ली सरकार लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।