HomeCurrent Newsकर्तव्य पथ पर ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ का किया गया आयोजन, CM रेखा...

कर्तव्य पथ पर ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ का किया गया आयोजन, CM रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल

दिल्ली सरकार की ओर से कर्तव्य पथ पर ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन कराया गया। कर्तव्य पथ से वॉर मेमोरियल तक इस यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

बता दें कि यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन, भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बहादुरी का सम्मान करने के लिए आयोजित की गई।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकाली गई ‘शौर्य सम्मान यात्रा’ में स्कूल, कॉलेज के एनसीसी कैडेट और दिल्ली की आम जनता ने भी हिस्सा लिया।

इस यात्रा में शामिल हुईं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की तीनों सेनाओं के पराक्रम के सम्मान में निकाली जा रही है साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को न्याय का नया संकल्प बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments