HomeBreaking Newsदिल्ली में इतिहास रचेगी पहली रिंग मेट्रो, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में इतिहास रचेगी पहली रिंग मेट्रो, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

राजधानी दिल्ली में आज 8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) के मौके पर बड़ी विकास सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी रविवार को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजधानी में कनेक्टिविटी बढ़ाना, ट्रैफिक जाम कम करना और नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में दिल्ली मेट्रो विस्तार, सड़क और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं के शुरू होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

दिल्ली मेट्रो विस्तार को मिलेगी रफ्तार

इन विकास योजनाओं में सबसे प्रमुख हिस्सा Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के अंतर्गत आने वाली मेट्रो परियोजनाओं का है। नई मेट्रो लाइनों और कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

पिंक लाइन का नया सेक्शन

इस मौके पर DMRC की दो नई मेट्रो लाइनों के हिस्सों का उद्घाटन किया जाएगा। पहला सेक्शन मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक है, जो पिंक लाइन का हिस्सा है। यह सेक्शन लगभग 12.3 किलोमीटर लंबा है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं। इस विस्तार के बाद पिंक लाइन की कुल लंबाई करीब 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। इससे दिल्लीवासियों को पहली बार पूरी तरह से जुड़ी हुई रिंग मेट्रो जैसी सुविधा मिलेगी, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों तक बिना ज्यादा बदलाव के आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

मैजेंटा लाइन का विस्तार 

दूसरा सेक्शन मैजेंटा लाइन का विस्तार है, जो दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक फैला है। इसकी लंबाई लगभग 9.92 किलोमीटर है और इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं। इस विस्तार के बाद मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी। इस परियोजना में कई विशेष इंजीनियरिंग काम भी किए गए हैं, जिनमें यमुना नदी पर नया पुल और डबल-डेकर वायडक्ट शामिल हैं, जिसमें ऊपर मेट्रो ट्रैक और नीचे सड़क फ्लाईओवर बनाया गया है।

फेज-V के तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास 

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में मेट्रो फेज-V (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोरों का शिलान्यास भी करेंगे। इन कॉरिडोरों में शामिल हैं:

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर

  • एरोसिटी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन विस्तार

  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन विस्तार

  • इन सभी परियोजनाओं पर अनुमानित खर्च 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है।

  • फरीदाबाद और नोएडा के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन नई लाइनों से केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों के लोग भी सीधे लाभान्वित होंगे। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से आने वाले यात्री मेट्रो के जरिए सीधे एयरपोर्ट तक पहुँच पाएंगे, जबकि नोएडा से आने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट तक पहुंचना और आसान होगा।

यह भी पढ़ें : 23 मार्च को धामी सरकार के 4 साल होंगे पूरे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments